More
    HomeHindi NewsHaryanaमहाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण.. सीएम नायब सिंह ने कहा-गौरव का...

    महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण.. सीएम नायब सिंह ने कहा-गौरव का क्षण

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने सोनीपत जिले के राई हल्के के गांव भैरा बांकीपुर में हिन्दू हृदय सम्राट वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि ये सर्व समाज के लिए गौरव का क्षण है। देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महाराणा प्रताप का त्याग और बलिदान जीवन पर्यंत हम सभी को देश सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। इसके साथ ही सीएम नायब सिंह ने 112 करोड़ रुपए की 14 विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष और राई विधायक मोहन लाल बडौली उपस्थित रहे।

    हुड्डा बोले-नशेड़ी बनाने की नीति पर चल रही सरकार

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हिसार में ‘धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन’ को संबोधित किया। भीषण उमस और गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं का जोश हाई था और उन्होंने इस सम्मेलन ने बड़ी रैली का रूप दे दिया। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा के युवाओं को खिलाड़ी बनाने की नीति बनाई लेकिन बीजेपी उन्हें नशेड़ी बनाने की नीति पर चल रही है। बीजेपी सरकार ने हर गांव, हर मोहल्ले में दारू के ठेके खोल दिए हैं और ड्रग्स, चिट्टा, नशीले इंजेक्शन सूखा नशे को घर-घर तक पहुंचा दिया। हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा को विकसित राज्य बनाया तो बीजेपी ने उसे असुरक्षित राज्य बना दिया। चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार बनेगी और प्रदेश एक बार फिर विकसित हरियाणा के तौर पर जाना जाएगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments