HomeHindi NewsHaryanaशहीद प्रदीप नैन के परिजनों से मिले सीएम.. कहा-राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा

शहीद प्रदीप नैन के परिजनों से मिले सीएम.. कहा-राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए पैरामिलिट्री कमांडो प्रदीप नैन जाजनवाला गांव के नरवाना (जीन्द) के निवासी थे। सीएम नायब सिंह मां भारती के लिए किए गए सर्वोच्च बलिदान को नमन करने उनके पैतृक आवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की सुरक्षा के लिए मां भारती के इस बेटे के सर्वोत्तम बलिदान का राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। परमात्मा परम बलिदानी के परिवार को ये दारुण दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

स्टेडियम बनाने की मांग

सीएम ने कहा कि सरकार ने परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया है। हमारी सरकार पीडि़त परिवार के साथ खड़ी है। गांववालों की ओर से शहीद के नाम पर स्टेडियम बनाने की मांग की। इस पर सीएम ने कहा कि उन्होंने इस बारे में मांग पत्र दिया है। गौरतलब है कि पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन जम्मू कश्मीर के कुलगाम में जवानों की टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे थे। तभी आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में वे शहीद हो गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments