More
    HomeHindi Newsआईपीएल 2024 के आखिरी मुकाबले में इस मामले में सभी को पीछे...

    आईपीएल 2024 के आखिरी मुकाबले में इस मामले में सभी को पीछे छोड़ गए महेंद्र सिंह धोनी

    आईपीएल 2024 का महामुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने शानदार जीत हासिल करते हुए प्लेऑफ में जगह बना ली और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन इस मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने वो कारनामा कर दिया जो अब तक इस आईपीएल 2024 में कोई नहीं कर सका था।

    महेंद्र सिंह धोनी ने जड़ा आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का

    चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत के लिए 17 रनों की आवश्यकता थी, और पहली गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसा छक्का जड़ा जो 110 मीटर लंबा जाकर गिरा और गेंद स्टेडियम के पार चली गई थी। और आईपीएल 2024 का सबसे लंबा छक्का भी यही साबित हुआ।

    आईपीएल 2024 अगर सबसे लंबा छक्का मारने की लिस्ट देखी जाए तो दिनेश कार्तिक दूसरे नंबर पर है। जिन्होंने 108 मीटर का छक्का लगाया था। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने जाते-जाते यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments