More
    HomeHindi Newsमुझे और धोनी को एक साथ शायद फैंस आखिरी बार खेलते हुए...

    मुझे और धोनी को एक साथ शायद फैंस आखिरी बार खेलते हुए देख रहे होंगे, स्टार खिलाड़ी का बड़ा बयान

    चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच आज आईपीएल 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी मैच कहा जा रहा है। हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन ऐसा लग रहा कि अगर आज चेन्नई की टीम हार जाती है तो महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार मैदान पर खेलते हुए नजर आएंगे।

    धोनी को लेकर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान

    दरअसल इस महामुकाबले से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने धोनी को लेकर कहा कि “फैंस का महेंद्र सिंह धोनी को स्टेडियम में खेलते हुए देखना काफी बड़ी चीज है। मैं और वो एक बार फिर खेलते हुए नजर आएंगे। शायद हमारा साथ में ये आखिरी मुकाबला होगा। कुछ पता नहीं है कि क्या होगा। ये काफी स्पेशल चीज है। भारत के लिए हमारी पार्टनरशिप काफी बेहतरीन रही थी। फैंस के लिए ये काफी अच्छा मौका है कि वो मुझे और धोनी को एकसाथ खेलते हुए देखेंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments