HomeHindi NewsBusinessश्रीलंका में चीन का दांव फेल करेंगे मुकेश अंबानी.. यह है पूरी...

श्रीलंका में चीन का दांव फेल करेंगे मुकेश अंबानी.. यह है पूरी तैयारी

मालदीव के बाद चीन दूसरे पड़ोसी देशों पर भी नजर गड़ाए हुए है। श्रीलंका तो उसकी कर्ज की नीति से कंगाल हो गया। अब उसकी नजर फिर से श्रीलंका पर थी, लेकिन भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी ने चीन की चालबाजी को फेल कर दिया है। दरअसल श्रीलंका की माली हालत ठीक नहीं है। इस कारण श्रीलंका की सरकारी टेलीकॉम कंपनी अपनी हिस्सेदारी बेचना चाहती है। ऐसे में चीन को मौका नजर आए और उसकी कंपनियों ने गिद्ध दृष्टि जमा ली, ताकि श्रीलंका से भारत पर नजर रखी जा सके। लेकिन मुकेश अंबानी की कंपनी जियो ने चीन की इस चालबाजी पर पानी फेर दिया।
भारत को फायदा
रिलायंस जियो के इस कदम से भारत को ही फायदा होने वाला है। इससे चीन का खतरा भी कम रहेगा और श्रीलंका जाने वाले भारतीय पर्यटकों को सस्ती दर पर इंटरनेशनल कॉल-डेटा का फायदा मिलेगा। श्रीलंका की टेलीकॉम कंपनी पीएलसी की नीलामी के लिए चुनी गई 3 कंपनियों में मुकेश अंबानी की जियो भी शामिल है। श्रीलंका में एंट्री के बाद रिलायंस को एक और देश का मार्केट मिल सकता है। अभी जियो भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments