HomeHindi Newsकारसेवकों पर गोली चलाना सही.. सपा नेता शिवपाल यादव ने दिया यह...

कारसेवकों पर गोली चलाना सही.. सपा नेता शिवपाल यादव ने दिया यह तर्क

समाजवादी पार्टी के नेता और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने कारसेवकों पर गोली चलाने को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि उस समय संविधान की रक्षा के लिए गोली चलाई गई थी। कोर्ट ने यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश का जिसने उल्लंघन किया, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि भगवान राम-कृष्ण में उनकी आस्था है और वे भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रम के बाद अयोध्या जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments