HomeHindi NewsLSG के सामने आज होगी CSK की चुनौती, किसका पलड़ा होगा भारी?

LSG के सामने आज होगी CSK की चुनौती, किसका पलड़ा होगा भारी?

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम के बीच आज चेन्नई के चेपक मैदान पर आईपीएल 2024 का 37वा मुकाबला खेला जाना है। अगर चेन्नई और लखनऊ दोनों टीमों की बात की जाए तो दोनों टीमों का प्रदर्शन इस आईपीएल 2024 में अब तक मिला-जुला रहा है। टीम ने कई मुकाबले जीते भी हैं तो कई में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

चेन्नई में LSG के लिए आसान नहीं होगी चुनौती

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम की बात की जाए तो चेन्नई के मैदान पर लखनऊ के लिए चुनौती आसान नहीं होने वाली है। क्योंकि यहां पर इस स्पिन को पिच मदद करती है और चेन्नई के पास अच्छे स्पिनर है। उनके खिलाफ रन बनाना आसान नहीं होगा। ऐसे में एक टक्कर का मुकाबला देखने मिल सकता है।

वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की बात की जाए तो घर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम काफी मजबूती से खेलती है और एक अलग अंदाज में टीम खेलती है। ऐसे में लखनऊ की टीम के लिए मुश्किल कठिन ही दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments