More
    HomeHindi NewsHimachal Newsविक्रमादित्य के आंसुओं से हिली सरकार.. जानें कैसे बदले समीकरण

    विक्रमादित्य के आंसुओं से हिली सरकार.. जानें कैसे बदले समीकरण

    हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह आज मीडिया के सामने आए और मंत्री पद से इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उन्होंने अपने अपमान का आरोप तो लगाया ही, साथ ही अपने पिता की उपेक्षा का आरोप भी लगा दिया। विक्रमादित्य ने रोते हुए कहा कि इस सरकार ने लगातार उनके परिवार को अपमानित किया है। उनके पिता के कारण ही यह सरकार बनी है। उन्हीं के कारण पार्टी खड़ी हुई है, लेकिन उनके पिता की मूर्ति के लिए सरकार ने जमीन नहीं दी। बताया जाता है कि विक्रमादित्य सिंह के आंसुओं के बाद प्रियंका गांधी सक्रिय हुईं और सुक्खू को इस्तीफा देने के लिए कहा।
    ये हैं सीएम की रेस में
    कांग्रेस से प्रतिभा सिंह, राजेंद्र राणा और मुकेश अग्रिहोत्री में से कोई सीएम बन सकता है। यह भी हो सकता है कि दोनों गुटों को साधते हुए किसी अन्य को सीएम बना दिया जाए। बहरहाल आज पर्यवेक्षक शिमला पहुंचेंगे, जहां आगे का निर्णय लिया जा सकता है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments