HomeHindi Newsमैं यह साबित करना चाहता था कि मैं बल्लेबाजी कर सकता हूं,CSK...

मैं यह साबित करना चाहता था कि मैं बल्लेबाजी कर सकता हूं,CSK के खिलाड़ी का बड़ा बयान

हाल ही में मुंबई और बड़ौदा की टीम के बीच रणजी ट्रॉफी का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई के दसवें नंबर के बल्लेबाज तुषार देशपांडे ने शानदार शतक जड़ दिया। तुषार देशपांडे ने अपनी शतकीय पारी को अपने पिता को समर्पित किया है। क्योंकि उनके पिता हमेशा से मानते थे कि तुषार देशपांडे एक अच्छे ऑलराउंडर खिलाड़ी बन सकते हैं।

अपनी शतकीय पारी को लेकर तुषार देशपांडे ने दिया बड़ा बयान

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए तुषार देशपांडे ने कहा कि “इस पारी से बहुत संतुष्ट महसूस कर रहा हूं क्योंकि मैं 11वें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा था और मैं ऐसा करने में सक्षम था। मैं हमेशा ये साबित करना चाहता था कि मैं बल्लेबाजी कर सकता हूं। मेरे पिता जी का हमेशा मानना था कि मैं एक बहुत अच्छा ऑलराउंडर बन सकता हूं और ये पारी उन्हीं को समर्पित है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments