HomeHindi NewsDelhi Newsप्रचंड प्रहार : पीएम मोदी ने की बड़ी बैठक.. पाकिस्तान को नेस्तनाबूत...

प्रचंड प्रहार : पीएम मोदी ने की बड़ी बैठक.. पाकिस्तान को नेस्तनाबूत करने हुआ मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 7, लोक कल्याण मार्ग (एलकेएम) स्थित अपने आधिकारिक निवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। यह बैठक देश की सुरक्षा स्थिति और हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव, आतंकवाद विरोधी अभियानों और देश की समग्र सैन्य तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। गौरतलब है कि भारत ने अब तक सभी हमलों को नाकाम किया है। साथ ही पाकिस्तान के कई शहरों पर प्रचंड प्रहार कर पाकिस्तान के हौसले तोड़ दिए हैं।

जमीनी स्थिति का जायजा लिया

प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से जमीनी स्थिति का जायजा लिया और उन्हें किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने हृस््र और रक्षा मंत्री से खुफिया जानकारी और राजनयिक प्रयासों के बारे में भी जानकारी ली। बैठक में साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष सुरक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग पर जोर दिया। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण हैं। हाल के आतंकवादी हमलों और सीमा पर हुई झड़पों ने दोनों देशों के बीच स्थिति को और जटिल बना दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात दोहराई और कहा कि भारत किसी भी खतरे का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments