HomeHindi NewsEntertainmentफर्जी 2 के लिए शाहिद कपूर को सबसे ज्यादा फीस, जानें कब...

फर्जी 2 के लिए शाहिद कपूर को सबसे ज्यादा फीस, जानें कब शुरू होगी वेब सीरीज की शूटिंग

अभिनेता शाहिद कपूर वेब सीरीज फर्जी 2 के लिए अपने करियर की सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं। फर्जी का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था और इसे दर्शकों और समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी। शाहिद कपूर ने इसमें एक ऐसे कलाकार की भूमिका निभाई थी जो नकली नोट छापने के धंधे में उतर जाता है। उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। पहले पार्ट सस्पेंस में छूट गया था, जिसके बाद संभवत: आगे की कहानी शुरू होगी। फर्जी 2 की शूटिंग कब शुरू होगी, इस बारे में ताजा जानकारी सामने आई है। रिपोट्र्स के अनुसार, वेब सीरीज की शूटिंग दिसंबर 2025 में शुरू होने की संभावना है। निर्देशक राज और डीके फिलहाल अपनी दूसरी परियोजना रक्त ब्रह्मांड को पूरा करने में व्यस्त हैं, और इसके बाद ही फर्जी 2 पर काम शुरू करेंगे।

2026 के अंत तक रिलीज होने की संभावना

उम्मीद है कि फर्जी 2 पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाएगी और शाहिद कपूर, विजय सेतुपति और के के मेनन जैसे कलाकार एक बार फिर दमदार प्रदर्शन करते नजर आएंगे। सीरीज के 2026 के अंत तक अमेजऩ प्राइम वीडियो पर रिलीज होने की संभावना है। रिपोट्र्स के मुताबिक, शाहिद कपूर इस सीरीज के लिए 45 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा रहा है, जो उन्हें बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल कर सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments