HomeHindi NewsDelhi Newsकांग्रेस सरकार ही लेकर आई थी ईवीएम.. अठावले का पलटवार, अधीर रंजन...

कांग्रेस सरकार ही लेकर आई थी ईवीएम.. अठावले का पलटवार, अधीर रंजन ने यह कहा

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि यहां ईवीएम मशीन के जरिए चुनाव होता है, लोग जिसे चाहते हैं उसे उन्हें सत्ता में लाने का अधिकार है। ईवीएम मशीनें कांग्रेस पार्टी के कार्यकाल में ही लाई गई थीं। जब लोकसभा चुनाव में उन्हें (कांग्रेस) अच्छी सीटें मिली थीं, तब हमने ईवीएम पर सवाल खड़े नहीं किए थे लेकिन जब हमें ज्यादा सीटे मिलती हैं तब वे (कांग्रेस) ईवीएम को सामने लाकर राजनीति करते हैं और चुनाव आयोग को दोषी ठहराते हैं। राहुल गांधी लोकतंत्र पर खतरा पैदा करने का काम कर रहे हैं और हमेशा जब वे विदेश जाते हैं तब वे भारत के खिलाफ बयानबाजी करते हैं जो ठीक नहीं है।

शिकायतों का स्पष्टीकरण आज तक नहीं मिला

राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की शिकायत है कि महाराष्ट्र के चुनाव में लाखों की तादाद में फर्जी वोट पड़े। इसका उपयोग सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा चुनाव के समय जीत हासिल करने के लिए किया गया। राहुल गांधी ने स्पष्ट तौर पर यह संख्या चुनाव आयोग को बताई थी लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी की शिकायतों का स्पष्टीकरण आज तक नहीं हुआ है, इसलिए उनकी शिकायत जायज है जिसका जवाब सत्तारूढ़ पार्टी को देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments