HomeHindi NewsDelhi Newsपीएम मोदी ने याद किए पोप फ्रांसिस से जुड़े पल, ट्रंप ने...

पीएम मोदी ने याद किए पोप फ्रांसिस से जुड़े पल, ट्रंप ने बताया महान व्यक्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोप फ्रांसिस के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके निधन से बहुत दुख हुआ। दुख और स्मरण की इस घड़ी में वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। पोप फ्रांसिस को हमेशा दुनियाभर के लाखों लोगों द्वारा करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। छोटी उम्र से ही उन्होंने प्रभु मसीह के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीडि़त थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई। मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी और सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा संजोया जाएगा। उनकी आत्मा को ईश्वर की गोद में शांति मिले।

ट्रंप ने यह कहा

पोप फ्रांसिस के निधन पर डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया। ट्रम्प ने अपने पोस्ट में पोप फ्रांसिस को एक महान व्यक्ति बताया और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पोप फ्रांसिस के साथ अपनी मुलाकातों को याद किया और कहा कि वे हमेशा उनके ज्ञान और करुणा से प्रभावित हुए। ट्रम्प ने अपने पोस्ट में लिखा कि पोप फ्रांसिस का निधन दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। वे एक महान व्यक्ति थे, जिन्होंने लाखों लोगों के जीवन को छुआ। मैं उनके साथ अपनी मुलाकातों को हमेशा याद रखूंगा। वे हमेशा ज्ञान और करुणा के प्रतीक थे। मेलानिया और मैं उनके परिवार और कैथोलिक चर्च के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। ट्रम्प और पोप फ्रांसिस के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद थे, खासकर जलवायु परिवर्तन और आव्रजन जैसे मुद्दों पर। हालांकि उनके बीच हमेशा सम्मान का रिश्ता रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments