HomeHindi Newsआखिरी बॉल तक चला क्रिकेट का रोमांच.. आवेश खान ने ऐसे दिलाई...

आखिरी बॉल तक चला क्रिकेट का रोमांच.. आवेश खान ने ऐसे दिलाई लखनऊ को जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जोरदार वापसी करते हुए दो रन से जीत दर्ज की। सुपर जायंट्स के 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की 52 गेंद में चार छक्कों और पांच चौकों से 74 रन की पारी की बदौलत रॉयल्स की टीम एक समय दो विकेट पर 156 रन बनाकर बेहद मजबूत स्थिति में थी। तभी लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की और 37 रन पर तीन विकेट के चलते राजस्थान पांच विकेट पर 178 रन ही बना सकी। जायसवाल ने वैभव सूर्यवंशी (34) के साथ पहले विकेट के लिए 85 और कप्तान रियान पराग (39) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए सिर्फ 9 रन की जरूरत थी। आवेश खान के खिलाफ राजस्थान पूरी तरह से फ्लॉप हो गई और 6 रन ही बना पाई।

आखिरी ओवर का बॉल दर बॉल रोमांच

  • 19.1 : आवेश खान ने ध्रुव जुरेल को यॉर्कर गेंद डाली, जिसपर जुरेल ने फ्लिक करके एक रन लिया।
  • 19.2 : दूसरी गेंद पर शिमरन हेटमायर स्ट्राइक पर थे। बड़ा शॉट खेलना चाहा लेकिन गेंद उनके बल्ले का एज लेकर थर्ड मैन की तरफ गई और दो रन मिले।
  • 19.3 : आवेश खान ने शिमरन हेटमायर को आउट कर दिया। बेकवर्ड स्क्वायर लेग पर शार्दुल ठाकुर ने कैच आउट हो गए।
  • 19.4 : नए बल्लेबाज शुभम दुबे स्ट्राइक पर आए तो आवेश खान ने यॉर्कर गेंद डाली, जिसको उन्होंने रोक लिया।
  • 19.5 : आवेश खान ने शुभम दुबे को फुल टॉस डाल दी। इस गेंद पर दुबे ने बल्ला घुमाया लेकिन वह टाइम नहीं कर पाए और गेंद हवा में खड़ी हो गई। डेविड मिलर ने कैच लेने का प्रयास किया लेकिन ड्राप हो गया।
  • 19.6 ओवर की आखिरी बॉल पर शुभम दुबे ने आवेश खान की तरफ ही शॉट मारा और एक रन आया। इस तरह राजस्थान दो रन से मैच हार गई। बॉल लगने की वजह से आवेश खान चोटिल भी हो गए, लेकिन उन्होंने मैच जिता दिया।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments