HomeHindi NewsEntertainmentकेसरी 2 की कमाई का खुला रास्ता.. दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

केसरी 2 की कमाई का खुला रास्ता.. दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

फिल्म केसरी चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है। 18 अप्रैल को रिलीज हुई अक्षय कुमार और आर. माधवन की यह फिल्म बॉलीवुड में गुड फ्राइडे की टॉप ओपनिंग वाली फिल्मों में जगह बनाने में कामयाब रही है। दूसरे दिन केसरी: चैप्टर 2 की कमाई 30 प्रतिशत बढ़ गई। दूसरे दिन इस फिल्म ने 9.50 करोड़ कमा लिए। यह आंकड़ा कहीं बेहतर है क्योंकि शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी थी और उस हिसाब से केसरी 2 का ओपनिंग डे का कलेक्शन निराश करने वाला था। अब केसरी 2 ने दो दिन में 17.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऐसे में केसरी 2 पहले दिन की तुलना में बहुत बेहतर स्थिति में है, जो कि कम ही होता है।

जनरल डायर के खिलाफ लड़ा था केस

केसरी चैप्टर 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की परिस्थितियों और अंग्रेजों के खिलाफ लड़े गए मुकदमे पर आधारित है। फिल्म में अक्षय ने वकील सी. शंकरन नायर का रोल किया है, जिन्होंने कोर्ट में जनरल डायर के खिलाफ केस लड़ा था और जीत दिलाई थी। फिल्म को करण सिंह त्यागी ने डायरेक्ट किया है, और इसमें अनन्या पांडे भी हैं।

280 करोड़ है फिल्म का बजट

केसरी 2 मुंबई, दिल्ली एनसीआर और बेंगलुरू सर्किट में अच्छी कमाई कर रही है। बेंगलुरू सर्किट आंकड़ों में भी अच्छा दिख रहा है, क्योंकि मैसूर अब तक का सबसे अच्छा सर्किट है। फिल्म का बजट 280 करोड़ रुपये है। उम्मीद है कि रविवार को भी केसरी 2 तगड़ा जंप लगाएगी और निराश नहीं करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments