बॉलीवुड के लीजेंड मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। 87 साल की उम्र में उनका बीमारी की वजह से मौत हो गई। उन्हें देशभक्ति फिल्मों के लिए भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता था। मनोज कुमार अपनी साफगोई के लिए जाने जाते थे। वे शाहरुख खान और रणवीर सिंह दोनों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की, लेकिन कारण अलग-अलग थे। शाहरुख और फराह पर तो उन्होंने मुकदमा तक दर्ज करा दिया था। हालांकि शाहरुख ने माफी मांगी, तब जाकर मनोज कुमार का गुस्सा शांत हुआ।
ओम शांति ओम को लेकर थी नाराजगी
शाहरुख खान के साथ मनोज कुमार का विवाद 2007 में आई फिल्म ओम शांति ओम को लेकर था। इस फिल्म में शाहरुख ने मनोज कुमार की नकल उतारी थी, जो कि उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। मनोज कुमार ने इसे उनका अपमान बताया और शाहरुख खान और फिल्म की निर्देशक फराह खान पर मानहानि का मुकदमा भी दायर कर दिया। हालांकि बाद में शाहरुख खान के माफी मांगने के बाद उनका गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने केस वापस ले लिया था।
रणवीर सिंह को देखकर हंसी आई
रणवीर सिंह के साथ उनका मामला थोड़ा अलग था। दरअसल रणवीर सिंह ने मनोज कुमार के एक प्रसिद्ध पोज की नकल उतारी थी, लेकिन मनोज कुमार ने इसका बुरा नहीं माना और अच्छे सेंस में लिया। उन्होंने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छी कोशिश की है और उन्हें देखकर हंसी भी आई। मनोज कुमार ने रणवीर सिंह को एक अच्छा एक्टर बताया। मनोज कुमार ने यह भी कहा कि उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म बैंड बाजा बारात देखी है और वे उनकी दादी के साथ पहचान नाम की फिल्म में काम कर चुके हैं।