अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता संभालते ही सऊदी अरब खुश हो गया है। यही वजह है कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने ऐलान कर दिया है कि उनका देश अमेरिका में 600 अरब डॉलर का निवेश करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सऊदी अरब अमेरिका से व्यापार करने का इच्छुक है। अगर मौके ज्यादा मिले तो यह निवेश इससे भी ज्यादा हो सकता है। सऊदी प्रिंस ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर भी बातचीत की है और राष्ट्रपति बनने के लिए उन्हें बधाई दी है। गौरतलब है कि बाइडेन के राष्ट्रपति रहने के दौरान प्रिंस से उनके रिश्ते तल्ख थे। वैसे भी दोनों देशों के बीच मानवाधिकारों और सऊदी पत्रकार जमाल खगोशी की हत्या को लेकर मनमुटाव चल रहा था। सऊदी प्रिंस नेत्र से ट्रंप से कहा है कि वह भागीदारी और निवेश करना चाहते हैं। ट्रंप की पहले कार्यकाल में सऊदी अरब और अमेरिका के बीच करीबी रिश्ते रहे थे। ट्रंप ने 2017 में अपनी पहली यात्रा सऊदी अरब की की थी।
खड़़ी में बदलाव का दौर
इस समय पश्चिम एशिया में बहुत तेजी से बदलाव का दौर चल रहा है। सऊदी अरब का प्रतिद्वंद्वी ईरान और इजराइल से हमास और हिजबुल्ला के बीच जंग चल रही है। इससे ईरान अब कामजोर दिखाई दे रहा है। गाजा में युद्ध विराम हो गया है। ऐसे में हो सकता है कि ट्रंप भी जल्दी सऊदी अरब का दौरा करें। इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि वह सऊदी अरब की यात्रा करके खुश होंगेञ्। अगर वह 450 अरब डॉलर के हथियार खरीदता है तो हमें खुशी होगी। अब सऊदी प्रिंस ने उन्हें 600 अरब डॉलर का ऑफर दे दिया है। बताया जाता है कि ट्रंप की सऊदी यात्रा भी जल्दी हो सकती है।

