HomeHindi Newsगिल- यशस्वी और ऋषभ पंत भी हुए रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप

गिल- यशस्वी और ऋषभ पंत भी हुए रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप

रणजी ट्रॉफी के मुकाबले एक बार फिर से शुरू हो चुके हैं. और यह रणजी ट्रॉफी के मुकाबले इस वजह से खास बन गए हैं क्योंकि भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। पंजाब की टीम की ओर से शुभमन गिल खेल रहे हैं। दिल्ली की ओर से ऋषभ पंत मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल सभी अपनी अपनी टीम के लिए खेल रहे हैं लेकिन अब तक जितने भी खिलाड़ी खेले हैं लगभग सभी फ्लॉप हुए हैं।

ऋषभ पंत भी दिल्ली के लिए खेलते हुए हो गए फ्लॉप

मुंबई की टीम की ओर से जहां यशस्वी जयसवाल और रोहित शर्मा कुल मिलाकर 8 रन बना सके.तो वहीं दिल्ली की टीम से खेलने वाले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सिर्फ एक रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। शुभमन गिल ने चार रनों की पारी खेली। शुभमन गिल पंजाब की टीम के लिए खेल रहे हैं। इसके अलावा ईशान किशन का बल्ला भी फ्लॉप हो गया है।

एक तरह से देखा जाए तो भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ियों का रणजी ट्रॉफी में कमबैक फेल हो गया है और सभी खिलाड़ी फ्लॉप हो रहे हैं। ऐसे में यह समझा जा सकता है कि इस वक्त भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अच्छी फार्म में नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments