More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsअबूझमाड़ मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर.. 1 करोड़ के इनामी बसव राजू...

    अबूझमाड़ मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर.. 1 करोड़ के इनामी बसव राजू का भी काम तमाम

    छत्तीसगढ़ पुलिस को उस समय बड़ी हाथ लगी जब अबूझमाड़ के जंगल में चली मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर हो गए। इनमें एक करोड़ रुपये का इनामी शीर्ष माओवादी बसव राजू भी शामिल है। पुलिसने कई बड़े माओवादी नेताओं के भी मारे जाने की संभावना जताई है। इस आपरेशन में एक जवान शहीद हुआ है तो एक अन्य जवान घायल हुआ है। यह मुठभेड़ नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के डीआरजी जवानों की संयुक्त टीम ने माड़ के दुर्गम और घने जंगलों में हुई। सुरक्षाबलों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बड़े माओवादी लीडरों को घेर लिया। अबूझमाड़ को माओवादियों का अभेद्य गढ़ माना जाता रहा है। इस सफलता से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर लगाम लगने और उनके नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचने की उम्मीद है।

    कर्रेगुट्टा पहाड़ी में मारे गए थे 31 माओवादी

    कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चलाए गए सबसे बड़े अभियान के बाद 31 माओवादियों को ढेर कर सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की थी। जवानों ने 214 माओवादी ठिकानों और बंकरों को नष्ट किया था। 450 आइईडी भी बरामद की थी। गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को 2026 तक माओवादी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है।

    यह बोले डिप्टी सीएम

    छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सुरक्षा बलों ने 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। हमारा एक जवान घायल हुआ है लेकिन वो खतरे से बाहर है। हमारे एक सहयोगी ने ऑपरेशन के दौरान अपनी जान गंवा दी। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से लगातार बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान जारी है। हमारे सुरक्षा बल के जवान इस दिशा में लगातार ठोस और मजबूती से काम कर रहे हैं। नारायणपुर इलाके में मुठभेड़ की खबर आई है जिसमें 2 दर्जन से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हमारे सुरक्षा बल के जवान मजबूती से काम कर रहे हैं ताकि मार्च 2026 तक हमारा बस्तर नक्सल मुक्त हो जाए।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments