HomeHindi NewsDelhi Newsखरगे ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया छोटा युद्ध.. भाजपा ने ऐसे किया...

खरगे ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया छोटा युद्ध.. भाजपा ने ऐसे किया पलटवार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पाकिस्तान के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को छोटा युद्ध करार दिया है। उन्होंने यह टिप्पणी दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए की। खरगे ने कहा कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले ऐसे किसी भी प्रयास को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और सरकार को इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच कर दोषियों को कड़ी सजा देनी चाहिए। खरगे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर एक छोटा युद्ध है, जो देश के खिलाफ परोक्ष रूप से लड़ा जा रहा है। हमारे सुरक्षाबलों और खुफिया एजेंसियों को ऐसे तत्वों से निपटने के लिए हर संभव संसाधन और सहायता मिलनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सुरक्षा के मुद्दे पर पूरी तरह से सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन सरकार को इस मामले में पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए और जनता को पूरी जानकारी देनी चाहिए।

सेना की शहादत, वीरता और साहस का मजाक उड़ाया

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा कि कांग्रेस ऑपरेशन सिंदूर को छोटा युद्ध कहकर देश की सेना की शहादत, वीरता और साहस का मजाक उड़ा रही है। यह ना केवल शर्मनाक है बल्कि दर्दनाक भी है और राष्ट्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण भी है… पूरी की पूरी कांग्रेस और उसका नेतृत्व पाकिस्तान के नैरेटिव फैक्ट्री का मुख्य वक्ता बनकर पूरे भारत में काम कर रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

राहुल भी उठा चुके हैं सवाल

मल्लिकार्जुन खरगे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देश में जासूसी के मामलों को लेकर राजनीतिक गरमाहट बनी हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष के इस बयान से यह स्पष्ट है कि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर दबाव बनाए रखेगा और पूरी जांच की मांग करेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी विदेश मंत्री के बयान पर हमलावर हैं और आलोचना कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments