More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 3 नक्सली ढेर.. साव बोले-जल्द होगा पूरा सफाया

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 3 नक्सली ढेर.. साव बोले-जल्द होगा पूरा सफाया

    छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। इससे पहले भी 20 मार्च को पुलिस के जवानों ने 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया था। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है कि 31 मार्च 2026 तक सशस्त्र नक्सलवाद को बस्तर की धरती से समाप्त करेंगे। हमारे जवान सरकार की प्रतिबद्धता को पूरी मजबूती से अंजाम दे रहे हैं। नक्सलवादी मारे जा रहे हैं और बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं। राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि देश की जनता जानती है कि देश का विभाजन किसने कराया, देश में जाति और धर्म की राजनीति किसने की। राहुल गांधी के झूठ और भ्रम में देश की जनता नहीं आने वाली है।

    3 माह में इतने नक्सली मारे

    दंतेवाड़ा और बीजापुर बॉर्डर पर फोर्स ने 27 नक्सलियों को मार गिराया है तो एक डीआरजी जवान शहीद भी हुआ है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कोर इलाके में घुसकर उनके बड़े कैडर को घेर लिया था। छत्तीसगढ़ में इस साल अब तक 75 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं और 2024 में अलग-अलग मुठभेड़ों में जवानों ने लगभग 300 नक्सलियों को मार गिराया है। 290 हथियार भी जब्त किए गए हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments