More
    HomeHindi NewsHaryanaयमुनानगर जिले सड़कों पर खर्च होंगे 24 करोड़.. विकसित भारत संकल्प यात्रा...

    यमुनानगर जिले सड़कों पर खर्च होंगे 24 करोड़.. विकसित भारत संकल्प यात्रा में जुटे इतने लोग

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यमुनानगर जिले में 16 ओडीआर सडक़ों की विशेष मरम्मत और सुधार के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस प्रोजेक्ट पर 24.02 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत आएगी। हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प किया है। इसी के चलते प्रदेश में इस यात्रा के अधिक से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यात्रा के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक कर नई योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से न छूटे, यह सुनिश्चित करने के लिए हरियाणा में इस यात्रा के कार्यक्रम बड़े स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।

    विकसित भारत संकल्प यात्रा में 51 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया
    सीएम मनोहर लाल ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के पूरे प्रदेश में आज तक 6709 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यात्रा के दौरान आज तक पूरे प्रदेश में 51 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments