Wednesday, July 3, 2024
HomeHindi NewsHaryanaहरियाणा में जुड़े 23 लाख नए मतदाता.. लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा...

हरियाणा में जुड़े 23 लाख नए मतदाता.. लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेंगे 1.98 करोड़ वोटर

हरियाणा के मुख्य निवार्चन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कार्यालय में विभाग के अधिकारियों के साथ लोकसभा 2024 के आम चुनाव प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 से 2024 पांच साल के बीच प्रदेश में 23 लाख से अधिक नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा में इन चुनावों में कुल 1 करोड़ 98 लाख 23 हजार 168 मतदाता भाग ले सकेंगे। 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 3 लाख 63 हजार 491 है, जिनमें 2 लाख 43 हजार 133 पुरुष व 1 लाख 20 हजार 339 महिला मतदाता शामिल हैं। ये पहली बार मतदान में भाग लेंगे। उन्होंने मतदान से संबंधित दिशानिर्देश भी अधीनस्थों को दिए हैं।
तीसरी आंख का काम करेगा सी-विजिल ऐप
हरियाणा के मुख्य निवार्चन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन ना हो, इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा सी-विजिल ऐप बनाया गया है। यह ऐप चुनाव आयोग की तीसरी आंख का काम करता है। इस ऐप पर किसी तरह की धांधली की रिपोर्ट अपडेट की जा सकती है तथा रिपोर्ट करने वाले की पहचान उजागर नहीं होती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments