More
    HomeHindi NewsDelhi News11 किले UNESCO की सूची में, विज्ञान में भारत का नाम.. पीएम...

    11 किले UNESCO की सूची में, विज्ञान में भारत का नाम.. पीएम मोदी ने मन की बात जताई खुशी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 124वें एपिसोड में कहा कि यूनोस्को ने 12 मराठा किलों को वल्र्ड हेरिटेज साइट के रूप में मान्यता दी है। 11 किले महाराष्ट्र में, जबकि 1 किला तमिलनाडु में है। हर किले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है। हर पत्थर, एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है। मोदी ने कहा कि 21वीं सदी के भारत में आज विज्ञान एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। कुछ दिन पहले ही हमारे छात्रों ने अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में पदक जीते हैं। देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्त प्रियदर्शी और उज्ज्वल केसरी ने भारत का नाम रोशन किया। गणित की दुनिया में भी भारत ने अपनी पहचान को और मज़बूत किया है। ऑस्ट्रेलिया में हुए अंतर्राष्ट्रीय गणितीय ओलंपियाड में हमारे छात्रों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक हासिल किया है। मोदी ने कहा कि शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर देश में बहुत चर्चा हुई। जैसे ही शुभांशु धरती पर सुरक्षित उतरे, लोग उछल पड़े, हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई। पूरा देश गर्व से भर गया था।

    कचरे के प्रबंधन की नई मिसाल कायम कर रहे लोग

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में कीर्तिनगर के लोग, पहाड़ों में कचरे के प्रबंधन की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। मेंगलुरु में तकनीक से जैविक अपशिष्ट प्रबंधन का काम हो रहा है। अरुणाचल में एक छोटा सा शहर रोइंग है। एक समय था जब यहां लोगों के स्वास्थ्य के सामने कचरे का प्रबंधन बहुत बड़ी चुनौती थी। यहां के लोगों ने इसकी जिम्मेदारी ली और ग्रीन रोइंग पहल शुरू की। फिर पुनर्चक्रित अपशिष्ट से पूरा एक पार्क बना दिया गया। ऐसे ही कराड़ में, विजयवाड़ा में, जल प्रबंधन के कई नए उदाहरण बने हैं। अहमदाबाद में नदी तट पर सफ़ाई ने भी सबका ध्यान खींचा है।

    ओलंपिक के बाद सबसे बड़ा खेल आयोजन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ओलंपिक के बाद सबसे बड़ा खेल आयोजन ‘विश्व पुलिस और अग्निशमन खेल’ दुनिया-भर के पुलिसकर्मी, अग्निशमन कर्मी, सुरक्षा से जुड़े लोग उनके बीच होने वाला खेल टूर्नामेंट में भारत ने कऱीब-कऱीब 600 मेडल जीते। 71 देशों में हम शीर्ष तीन में पहुंचे। मैं सभी खिलाडिय़ों और कोचिंग टीम को बधाई देता हूं।”

    सदियों से पांडुलिपियां के रूप में सहेजा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की संस्कृति का बहुत बड़ा आधार हमारे त्योहार और परम्पराएं है, लेकिन हमारी संस्कृति की जीवंतता का एक और पक्ष है ये पक्ष है अपने वर्तमान और अपने इतिहास को डॉक्यूमेंट करते रहना। हमारी असली ताक़त वो ज्ञान है, जिसे सदियों से पांडुलिपियां के रूप में सहेजा गया है। इन पांडुलिपियों में विज्ञान है, चिकित्सा की पद्धतियां हैं, संगीत है, दर्शन है, और सबसे बड़ी बात वो सोच है, जो, मानवता के भविष्य को उज्ज्वल बना सकती हैं। ऐसे असाधारण ज्ञान को, इस विरासत को सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है।

    अगस्त का महीना क्रांति का महीना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि अगस्त का महीना क्रांति का महीना। एक अगस्त को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि होती है। इसी महीने, 8 अगस्त को गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई थी। फिर आता है 15 अगस्त, हमारा स्वतंत्रता दिवस। हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं, उनसे प्रेरणा पाते हैं, लेकिन साथियों, हमारी आज़ादी के साथ देश के बंटवारे की टीस भी जुड़ी हुई है, इसलिए हम 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments