HomeHindi NewsEntertainmentसाधु के भेष में आपत्तिजनक वीडियो पर मांगी माफी, यूट्यूबर आमिर ने...

साधु के भेष में आपत्तिजनक वीडियो पर मांगी माफी, यूट्यूबर आमिर ने दी यह सफाई

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर मोहम्मद आमिर ने अब अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। आमिर पर साधु के भेष में आपत्तिजनक भाषा और गालियों का इस्तेमाल करने वाले वीडियो बनाने और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है, जिसके बाद उन्हें मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

गिरफ्तारी के बाद आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर सभी से माफी मांगी है। वीडियो में आमिर ने कहा, “गाइस, मेरा जो भी कॉन्टेंट है, वह सिर्फ मनोरंजन के लिए है। किसी की भावना को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं। लेकिन अगर किसी की भावना को मेरी किसी वीडियो से ठेस पहुंची है तो मैं उससे दिल से माफी मांगता हूं। आगे से कभी ऐसा नहीं होगा, केवल मनोरंजन की ही वीडियो आएंगी।”

आमिर ‘टॉप रियल टीम’ (TRT) नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जिसके 58 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। उनके वीडियो में अक्सर अश्लील और भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल होता रहा है। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में वह साधु के वेश में गालियां देते नजर आए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद मुरादाबाद पुलिस ने जांच की और आरोपों को सही पाए जाने पर आमिर को 25 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया है कि आमिर के चैनल पर आपत्तिजनक, भ्रामक और भड़काई वीडियो मिले हैं। पुलिस अब आमिर के साथ जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है और उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जो ऐसे कंटेंट को फैलाने का काम करते हैं। यह पहला मौका नहीं है जब आमिर विवादों में घिरे हों, इससे पहले जनवरी 2024 में भी उनके खिलाफ लड़कियों पर विवादित टिप्पणी करने का मामला दर्ज हुआ था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments