Sunday, July 7, 2024
HomeHindi News10 वर्ष पहले देश में थी कमजोर सरकार.. केरल को साधने पहुंचे...

10 वर्ष पहले देश में थी कमजोर सरकार.. केरल को साधने पहुंचे मोदी ने यह भी कहा

केरल के कोच्चि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शक्तिकेंद्र प्रभारी सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा के चुनाव देश की सरकार चुनने के लिए है, यह बात आपको हर वोटर तक पहुंचानी है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की एक बड़ी जिम्मेदारी देश की सुरक्षा की होती है। हमें वोटर को बताना चाहिए कि 10 वर्ष पहले जब देश में एक कमजोर सरकार थी तो आए दिन आतंकी हमले होते थे। इसका असर देश पर पड़ता था। आज भारत को दुनिया विश्व मित्र के रूप में देख रही है। गल्फ देशों में भारतीयों का सम्मान बढ़ा है और उन्हें सुरक्षा का भरोसा भी मिला है।
राजनीतिक हिंसा का किया जिक्र
मोदी ने कहा कि केरल में भाजपा को सशक्त करने वाले आप सभी कार्यकर्ताओं के सामने आना मेरे लिए सुखद अनुभूति है। राजनीतिक हिंसा के बीच भी अपनी विचारधारा और देशभक्ति के प्रति समर्पित रहने वाली कार्यकर्ताओं की पीढ़ी को मैं आज नमन करता हूं। इससे पहले मोदी ने त्रिशूर जिले में गुरुवयूर मंदिर में पूजा-अर्चना की। दक्षिण के राज्य केरल में भाजपा को अब तक लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सफलता नहीं मिली है। ऐसे में मोदी का प्रयास है कि लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन के इस गढ़ को ढहाया जाए। अब देखना होगा कि उन्हें सफलता मिलती है या नहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments