भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह की अब आईपीएल 2025 में वापसी होने वाली है और यह खबर दिल्ली कैपिटल के फैंस को काफी पसंद आ सकती है। क्योंकि अब युवराज सिंह दिल्ली कैपिटल की टीम से जुड़ते हुए नजर आ सकते हैं। लेकिन इस बार बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि बतौर कोच दिल्ली कैपिटल की टीम में युवराज सिंह की वापसी हो सकती है।
युवराज सिंह बन सकते हैं दिल्ली कैपिटल की टीम के नए कोच
दिल्ली कैपिटल की टीम की बात की जाए तो हाल ही में दिल्ली कैपिटल की टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद सही दिल्ली कैपिटल की टीम को एक नए कोच की तलाश है और युवराज सिंह उस तलाश को पूरी कर सकते हैं। क्योंकि दिल्ली कैपिटल की बातचीत लगतार युवराज सिंह से हो रही है। अब देखना यह है कि सौरव गांगुली इस पर क्या बातचीत करते हैं क्योंकि सौरव गांगुली भी दिल्ली कैपिटल की टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट है। अगर यह खबर सही है तो युवराज सिंह आपको आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल की टीम की कोचिंग करते हुए डगआउट में बैठे हुए दिखाई दे सकते हैं।