Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsरोहित को MI की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर युवराज सिंह...

रोहित को MI की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर युवराज सिंह ने दिया बड़ा बयान

मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। युवराज सिंह ने रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी से हटाए जाने को लेकर भी बड़ा बयान दिया और कहा है कि रोहित शर्मा पांच बार मुंबई इंडियंस को टाइटल जिताने वाले कप्तान रहे हैं उन्हें अभी कप्तानी से नहीं हटाना चाहिए था।

हार्दिक पांड्या को अभी बनाया जाना था टीम का उपकप्तान

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने कहा है कि रोहित शर्मा ने पांच बार मुंबई इंडियंस की टीम को आईपीएल का खिताब जितवाया है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाया जाना एक बड़ा निर्णय है। मैं होता तो रोहित शर्मा को 1 साल और टीम की कप्तानी करने देता और हार्दिक पांड्या को टीम का उपकप्तान बनाता और देखता की फ्रेंचाइजी किस तरह से कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments