More
    HomeHindi NewsDelhi Newsराजनीति में एंट्री के लिए तैयार बैठे युवा.. मन की बात में...

    राजनीति में एंट्री के लिए तैयार बैठे युवा.. मन की बात में यह बोले पीएम मोदी

    मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस साल मैंने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से बिना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले एक लाख युवाओं को राजनीतिक प्रणाली से जोडऩे का आह्वान किया है। मेरी इस बात पर जबरदस्त प्रतिक्रिया हुई है। इससे पता चलता है कि कितनी बड़ी संख्या में हमारे युवा राजनीति में आने को तैयार बैठे हैं। बस उन्हें सही मौके और सही मार्गदर्शन की तलाश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अब हमारे सामूहिक प्रयास से ऐसे युवा, जिनकी कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं है, वे भी राजनीति में आगे आ सकेंगे। उनका अनुभव और उनका जोश देश के काम आएगा।

    गौरवपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने वाला पहला देश

    आज देश की उपलब्धियों पर बात करेंगे। देश के लोगों के सामूहिक प्रयासों के कारण 21वीं सदी के भारत में कितना ही कुछ ऐसा हो रहा है, जो विकसित भारत की नींव मजबूत कर रहा है। इस वर्ष 23 अगस्त को ही हम देशवासियों ने पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया है। मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सबने इस दिन एक बार फिर चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मनाया होगा। पिछले वर्ष इसी दिन चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी हिस्से में शिव-शक्ति बिंदु पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। मोदी ने कहा कि तब भारत इस गौरवपूर्ण उपलब्धि को हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बना था।

    कोने- कोने से अद्भुत तस्वीरें सामने आईं

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर घर तिरंगा और पूरा देश तिरंगा- इस बार ये अभियान अपनी पूरी ऊंचाई पर रहा। देश के कोने- कोने से इस अभियान से जुड़ी अद्भुत तस्वीरें सामने आई हैं। हमने घरों पर तिरंगा लहराते देखा, स्कूल-कॉलेज, विश्वविद्यालय में तिरंगा देखा और लोगों ने अपनी दुकानों, दफ्तरों में तिरंगा लगाया। डेस्कटॉप, मोबाइल और गाडिय़ों में भी तिरंगा लगाया। जब लोग एक साथ जुडक़र अपनी भावना प्रकट करते हैं, तो इसी तरह हर अभियान को चार चांद लग जाते हैं। जम्मू-कश्मीर के रियासी में 750 मीटर लंबे झंडे के साथ तिरंगा रैली निकाली गई और ये रैली दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेलवे ब्रिज पर निकाली गई। श्रीनगर के डल लेक में भी तिरंगा यात्रा की मनमोहक तस्वीरें सबने देखीं। अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट कामेंग जिले में भी 600 फीट लंबे तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई और देश के अन्य राज्यों में भी इसी तरह, हर उम्र के लोग, ऐसी तिरंगा यात्राओं में शामिल हुए।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments