विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा फिल्म छावा एक माह से ज्यादा समय से बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। अब इस सफल फिल्म को डिजिटली रिलीज किया गया है। फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म में विक्की कौशल ने लीड रोल प्ले किया है। छावा 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और भारत में इसने 500 करोड़ से ज्यादा की जबरदस्त कमाई की। छावा को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग दो महीने बाद 11 अप्रैल, 2025 को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने की उम्मीद है। दर्शक फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जो लोग इसे सिनेमाघरों में देखने से चूक गए या इसे फिर से देखना चाहते हैं, वे घरों में आराम से फिल्म का आनंद ले सकेंगे। फिल्म की डिजिटल रिलीज के बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी भी बाकी है।
औरंगजेब-संभाजी पर है आधारित
छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित छावा ऐतिहासिक फिल्म है। उनका किरदार विक्की कौशल ने निभाया है। रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई का किरदार निभा रही हैं। अक्षय खन्ना मुगल शहंशाह औरंगजेब के किरदार में हैं। तीनों ने अपनी भूमिका के साथ न्याय किया है। आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी और संतोष जुवेकर भी फिल्म का हिस्सा हैं।