More
    HomeHindi Newsनकल कर रहे लेकिन नीयत कहां से लाओगे.. पीएम मोदी ने बताया...

    नकल कर रहे लेकिन नीयत कहां से लाओगे.. पीएम मोदी ने बताया अपना ट्रैक रिकॉर्ड

    झारखंड के गढ़वा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ भाजपा का गारंटी पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड है, वहीं दूसरी तरफ जेएमएम, कांग्रेस, आरजेडी के झूठे वादे। इन्होंने 5 साल तक माताओं बहनों के लिए कुछ नहीं किया। अब जब भाजपा की योजनाएं सामने आई हैं, तब उन्होंने महिलाओं की आंख में धूल झोंकने के लिए नकल करके नई-नई घोषणाएं कर दी हैं। ये लोग नकल कर सकते हैं लेकिन भाजपा के पास जो नेक नीयत है, वो नेक नीयत कहां से लाओगे।

    बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया

    मोदी ने कहा कि भाजपा झारखंड की सुविधा, सुरक्षा, स्थिरता व समृद्धि की गांरटी के साथ चुनावी मैदान में उतरी है। मैं झारखंड भाजपा को बहुत-बहुत बधाई देता हूं कि झारखंड भाजपा ने कल बहुत ही शानदार संकल्प पत्र जारी किया है। ये संकल्प पत्र रोटी-बेटी-माटी के सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है।

    रोटी बेटी माटी की पुकार झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज झारखंड में हर तरफ एक ही गूंज है रोटी बेटी माटी की पुकार झारखंड में भाजपा-एनडीए सरकार। इस समय छठ के महापर्व का उत्साह भी चारों तरफ दिख रहा है। मैं छठी मैया की उपासना करने वाले सभी व्रतियों को भी अपनी शुभकामनाएं देता हूं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments