More
    HomeHindi Newsपहले से ही गिरे हुए हो और कितना गिरोगे.. शाहिद अफरीदी पर...

    पहले से ही गिरे हुए हो और कितना गिरोगे.. शाहिद अफरीदी पर शिखर धवन का पलटवार

    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय सेना पर सवाल उठाए हैं। इस हमले में कई निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। अफरीदी के इस बयान पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अफरीदी को जमकर लताड़ा। धवन ने ट्वीट करते हुए लिखा, कारगिल में भी हराया था, पहले से ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे, बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ शाहिद आफरीदी। हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय! जय हिंद!

    बॉलीवुड की कहानी बताया था

    धवन ने अपने ट्वीट में अफरीदी को टैग करते हुए उन्हें याद दिलाया कि भारत ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को पराजित किया था। अफरीदी को सलाह दी कि बेबुनियाद टिप्पणियां करने के बजाय उन्हें अपने देश की तरक्की पर ध्यान देना चाहिए। धवन ने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत को अपनी सेना पर गर्व है। दरअसल अफरीदी ने एक पाकिस्तानी समाचार चैनल पर बातचीत के दौरान कहा था कि कश्मीर में आठ लाख की भारतीय सेना होने के बावजूद यह आतंकी हमला हुआ, जिसका मतलब है कि वे लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रहे। उन्होंने भारतीय मीडिया की कवरेज को भी बॉलीवुड की कहानी जैसा बताया था।

    कनेरिया बोले-भारतीय मीडिया करे बायकाट

    अन्य लोगों ने भी अफरीदी के इस असंवेदनशील बयान की आलोचना की है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भी अफरीदी के विचारों को चरमपंथी बताते हुए भारतीय मीडिया से उन्हें मंच न देने का आग्रह किया है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है। इस घटना के बाद भारत में काफी आक्रोश है और पाकिस्तान पर आतंकवाद को पनाह देने के आरोप लग रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments