More
    HomeHindi Newsयोगी बोले-जो राम का नहीं वो काम का नहीं.. सपा ने कहा-अयोध्या...

    योगी बोले-जो राम का नहीं वो काम का नहीं.. सपा ने कहा-अयोध्या ने बता दिया है

    अयोध्या में राम कथा पार्क में रामायण मेले के उद्घाटन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक बार फिर अयोध्या आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से वैश्विक नगरी के रूप में नई पहचान लेकर आगे बढ़ रही है। इसी साल जनवरी में पीएम नरेंद्र मोदी के कर कमलों से पांच सौ साल बाद भगवान राम दोबारा मंदिर में विराजमान हुए हैं। जिसके मन में भगवान राम और माता जानकी के प्रति श्रद्धा का भाव नहीं है, चाहे वे आपके कितने भी प्रिय क्यों न हों, उसे शत्रु की तरह त्याग देना चाहिए। राम भक्तों ने 1990 में नारा दिया था जो राम का नहीं हमारे किसी काम का नहीं।

    आज के समाजवादी परिवारवादी बन गए

    योगी ने कहा कि राजनीति में सच्चा समाजवादी वही है जो संपत्ति के मोह से स्वतंत्र है। अब तो आज के समाजवादी परिवारवादी बन गए हैं। अपराधियों और गुंडों के संरक्षण के बिना उनकी हालत पानी के बिना संघर्ष कर रही मछली की तरह हो जाती है। वे लोहिया के नाम पर राजनीति तो करते हैं लेकिन उनके एक भी आदर्श को नहीं अपना पाते हैं।

    चुनाव के परिणाम भगवान राम का संदेश

    समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या की जनता ने बता दिया है कि योगी जी राम के नहीं हैं। इस चुनाव के परिणाम में अयोध्या की जनता, भगवान राम का संदेश है कि योगी जी राम के नहीं हैं। लखनऊ में जय प्रकाश नारायण के नाम पर जो इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बन रहा है, उसे क्यों नहीं बनने दिया गया। 8 साल में वह काम पूरा नहीं हुआ। जिन लोगों ने जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर लोग माल्यार्पण न कर सकें, इसके लिए पूरी फोर्स लगाने वाले लोग समाजवादी महापुरुषों के बारे में कब से बात करने लगे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments