More
    HomeHindi Newsयोगी ने कहा-पहले हिंदू पर्व पर होते थे दंगे.. दिग्विजय बोले-सनातन धर्म...

    योगी ने कहा-पहले हिंदू पर्व पर होते थे दंगे.. दिग्विजय बोले-सनातन धर्म इतना कमजोर नहीं

    लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए प्रचार का आज अंतिम दिन है। ऐसे में सभी पार्टियों ने पूरा जोर लगाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के धुले में सभा की और कांग्रेस के राज में दंगे होने का आरोप लगाया। वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि सनातन धर्म कभी खतरे में नहीं रहा और न ही सनातन कभी कमजोर हुआ है।

    आतंकवाद के आगे लाचार थी कांग्रेस : योगी

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले दुनिया में भारत के प्रति सम्मान का भाव समाप्त हो रहा था। देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। मैं तब सांसद था और संसद में जब हम इस मुद्दे को उठाते थे तो कांग्रेस की सरकार कहती थी कि आतंकवादी सीमा पार के हैं हम क्या करें? योगी ने कहा कि गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करता था, नौजवान पलायन करता था। उस समय हर हिंदू पर्व और त्योहार से पहले दंगे हो जाते थे। आज आतंकवाद और नक्सलवाद पर नकेल कसी गई है। जो लोग पाकिस्तान के समर्थन में बात करते हैं न उन्हें पाकिस्तान ही भेज देना चाहिए। भारत पिछले 4 वर्षों से 140 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है और पाकिस्तान में लोग भूखे मर रहे हैं। वहां के लोग 1 किलो गेहूं और आटे के लिए लड़ रहे हैं।

    हिंदू धर्म खतरे में रहा है क्या : दिग्विजय

    कांग्रेस नेता और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे नहीं पता कि उप्र में बुलडोजर कौन से कानून के अंतर्गत चलाया जाता है। इनके राज में हिन्दू धर्म खतरे में रहा है क्या? कांग्रेस के 60 साल के राज में हिन्दू धर्म खतरे में रहा है क्या? सनातन धर्म इतना कमजोर धर्म नहीं है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments