Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsEntertainmentसोने से बने कपड़े पहनेंगे यश.. रामायण में ऐसा रहेगा लुक

सोने से बने कपड़े पहनेंगे यश.. रामायण में ऐसा रहेगा लुक

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण के चर्चे आज चारों तरफ हैं। इस फिल्म में जहां रणबीर कपूर राम के रोल में हैं तो कई सितारे भी फिल्म में नजर आएंगे। इन्हीं में से एक हैं केजीएफ के स्टार यश, जो इस फिल्म में रावण का किरदार निभाने वाले हैं। पहले यह खबर आई थी कि वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। लेकिन अब यह खबर पक्की है कि यश ने इस किरदार के लिए हां कर दी है। अपडेट यह भी है कि यश रामायण फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। बहरहाल खबर यह है कि यश रावण के रोल में नजर आएंगे और वे असली सोने से बने कपड़े पहनेंगे। दरअसल यह कवायद इसलिए हो रही है कि रावण की लंका सोने की थी, इसलिए यश भी सोने से बने लिबास में दिखाई देंगे।

यह है फिल्म की स्टारकास्ट

रामायण में रणबीर के अलावा साई पल्लवी सीता के दमदार किरदार में नजर आएंगे। वहीं गदर फेम सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आने वाले हैं। रामायण सीरियल में राम बने अरुण गोविल इस बार राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे। लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में होंगी। सूत्रों का कहना है कि रामायण को 3 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। जहां तक यश की बात है तो वे इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसके प्रॉफिट में 20-30 परसेंट का हिस्सा उनका होगा। खबर यह भी है कि यश इस फिल्म के लिए फीस भी लेंगे। पहले पार्ट का बजट 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानि कि 800 करोड़ के आसपास है। फिल्म में रवि दुबे लक्ष्मण बनेंगे तो इंदिरा कृष्णन कौशल्या की भूमिका में होंगी। शीबा चड्ढा मंथरा की भूमिका में होंगी। अभी इसकी रिलीज डेट फाइनल नहीं हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments