More
    HomeHindi Newsऑस्ट्रेलिया की व्हाइट बॉल टीम से वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को किया गया...

    ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट बॉल टीम से वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को किया गया बाहर?

    स्कॉटलैंड और इंग्लैंड की टीम के साथ सितंबर में होने वाली वनडे और T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। मिचेल मार्श टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। तो वहीं पैट कमिंस को व्हाइट बॉल टीम से बाहर रखा गया है। हालांकि उन्हें ड्रॉप नही किया गया है उन्हें आराम दिया गया है इसको लेकर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी क्लेरिटी सामने आई है।

    मिचेल मार्श करेंगे टीम की कप्तानी

    ऑस्ट्रेलिया की टीम के T20 कप्तान मिचेल मार्श जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया t20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह नहीं बन पाया था। फिलहाल वही टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। इस टीम में पैट कमिंस को आराम दिया गया है। वही T20 टीम से मैक्सवेल को भी बाहर कर दिया गया है।

    ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम

    मिचेल मार्श, सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा।

    ऑस्ट्रेलिया की टी 20 टीम

    मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बारलेट, कूपर कैनोली, टिम डेविड, नाथन एलिस, जैक फ्रेजर मैगर्क, कैमरन ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिश, स्पेंसल जाॅन्सन, मार्कस स्टोइनिस, एडम जैम्पा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments