HomeHindi Newsक्या BGT में खेलते हुए दिखाई देंगे शमी? खुद दिया इस बात...

क्या BGT में खेलते हुए दिखाई देंगे शमी? खुद दिया इस बात का जवाब

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर- गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। 22 नवंबर से पर्थ के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को चुना जाएगा और भारतीय टीम का गेंदबाजी अटैक क्या होगा इसको लेकर अभी भी फैंस के मन में सवाल है। और सबसे बड़ा सवाल मोहम्मद शमी की फिटनेस को लेकर है क्योंकि मोहम्मद शमी ने साल 2023 विश्व कप के बाद से एक भी मुकाबला भारतीय टीम के लिए नहीं खेला है। क्योंकि लगातार वह चोटिल चल रहे हैं अब उन्होंने अपनी चोट को लेकर खुद बड़ा बयान दिया है।

अपनी चोट को लेकर खुलकर बोले मोहम्मद

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेलने को लेकर मोहम्मद शमी ने कहा कि “हमें उम्मीद है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। आप लोगों को भी प्रार्थना करनी चाहिए। ये काफी बड़ी बात है। हमारे लड़कों ने लगातार दो बार वहां जीत हासिल की, हमें इसकी भी सराहना करनी चाहिए। 2018 में हमने पहली बार जीत हासिल की और फिर 2020 में हमारे आधे सीनियर अनुपस्थित थे। इस बार, पूरी ताकत वाला भारत फिर से जीत हासिल करने में कामयाब होगा।

मोहम्मद शमी ने आगे कहा कि मैं पूरी कोशिश कर रहा हूं और पूरी मेहनत कर रहा हूं मैं चाहता हूं की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले अगर मैं एक दो रणजी ट्रॉफी के मैच खेल लूं तो बेहतर होगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments