HomeHindi Newsक्या हर्षित राणा को मिलेगा आज डेब्यू करने का मौका?

क्या हर्षित राणा को मिलेगा आज डेब्यू करने का मौका?

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच आज हैदराबाद के मैदान पर तीसरा T20 मुकाबला खेला जाना है। इस तीसरे T20 मुकाबले से पहले एक तरफ हैदराबाद में जहां बारिश हो रही है तो वहीं टीम इंडिया के कांबिनेशन को लेकर भी लगातार सवाल है। क्योंकि भारत सीरीज अपने नाम कर चुकी है और तीसरे T20 मुकाबले में भारत कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।

हर्षित राणा को आज मिल सकता है प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका

भारतीय टीम की बात की जाए तो आज भारतीय टीम में हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता है। हर्षित राणा को दो दौरों से लगातार टीम इंडिया के साथ रखा जा रहा है लेकिन प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है। लेकिन भारत सीरीज में अजय बढ़त बना चुका है तो आज हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल सकता है।

हर्षित राणा ने आईपीएल में दमदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में जगह बनाई है। ऐसे में आज अगर उन्हें डेब्यू करने का मौका मिलता है तो बांग्लादेश के खिलाफ हर्षित राणा प्रभावित कर सकते हैं और एक परमानेंट जगह टीम इंडिया में बना सकते हैं। क्योंकि हर्षित राणा के पास तेज रफ्तार से गेंद करने की क्षमता मौजूद है।

ऐसे में सवाल संजू सैमसन को लेकर भी उठ रहा है जिन्होंने शुरुआती दोनों T20 मुकाबले में रन नहीं बनाए हैं। ऐसे में आज उनके पास एक आखिरी मौका हो सकता है। अगर आज संजू सैमसन रन बनाने में असफल होते हैं तो हो सकता है शायद ही दोबारा वो टीम इंडिया में खेलते हुए नजर आएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments