More
    HomeHindi Newsक्या दिनेश कार्तिक खेलेंगे 2024 का T20 WC? रोहित ने दिया ये...

    क्या दिनेश कार्तिक खेलेंगे 2024 का T20 WC? रोहित ने दिया ये जवाब

    रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस आईपीएल 2024 में बेहद धमाकेदार फॉर्म में हैं। दिनेश कार्तिक लगातार दो अर्धशतक इस आईपीएल में लगा चुके हैं। एक अर्धशतक उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगाया। तो दूसरा अर्धशतक उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ लगाया है और जिस अंदाज में लगाया है उससे हर कोई प्रभावित है।

    दिनेश कार्तिक ने मुझे काफी प्रभावित किया है: रोहित शर्मा

    भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एडम गिलक्रिस्ट और माइकल वान के साथ एक पॉडकास्ट में गए हुए थे वहां पर दिनेश कार्तिक को लेकर उनसे सवाल किया गया। रोहित शर्मा से यह सवाल किया गया कि दो विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल 2024 में बेहद शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं। एक का नाम महेंद्र सिंह धोनी है तो दूसरे दिनेश कार्तिक है। यह दोनों खिलाड़ी भविष्य में काफी बेहतरीन बन सकते हैं।

    ऐसे में रोहित शर्मा ने जवाब दिया है कि महेंद्र सिंह धोनी को तो मनाना मुश्किल होगा लेकिन दिनेश कार्तिक को मनाना आसान होगा। मजाकिया लहजे में रोहित शर्मा ने यह बात कही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments