Friday, July 5, 2024
HomeHindi Newsक्या IPL के अगले सीजन में खेलेंगे धोनी? CSK के सीईओ ने...

क्या IPL के अगले सीजन में खेलेंगे धोनी? CSK के सीईओ ने दिया जवाब

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर लगातार यह बातें हो रही है कि महेंद्र सिंह धोनी अब आईपीएल में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे यह उनका आखिरी सीजन था। हालांकि अभी किसी भी तरीके से कोई भी आधिकारिक तौर पर बयान सामने नहीं आया है ना तो महेंद्र सिंह धोनी की तरफ से कोई बयान आया है, ना ही कोई भी बयान चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ की तरफ से आया है। लेकिन अब काशी विश्वनाथन जो की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सीईओ हैं उन्होंने एक बड़ा बयान धोनी को लेकर जरूर दिया है।

उम्मीद है धोनी आईपीएल 2025 में लौटें:काशी विश्वनाथन

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है की उम्मीद है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में लौटे। इसके अलावा उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन उनके बयान से यह बात तो साफ है कि एक बार फिर से प्रयास किया जाएगा कि धोनी एक और आईपीएल का सीजन खेलें।

हालांकि फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी लंदन जाएंगे और वहां पर अपने घुटने की सर्जरी कराएंगे उसके बाद ही यह फैसला करेंगे कि वह आईपीएल 2025 में खेलने के लिए वापस लौटेंगे या फिर आईपीएल 2024 की धोनी का आखिरी आईपीएल माना जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments