More
    HomeHindi Newsरोहित को मुंबई की कप्तानी से क्यों हटाया गया, स्तब्ध रह गए...

    रोहित को मुंबई की कप्तानी से क्यों हटाया गया, स्तब्ध रह गए हार्दिक और बाउचर

    आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस की टीम के हेड कोच मार्क बाउचर और मुंबई इंडियंस की टीम के नवनियुक्त कप्तान हार्दिक पांड्या ने प्री सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें पत्रकारों ने हार्दिक पांड्या और मार्क बाउचर के ऊपर जमकर सवाल दागे। और कुछ सवालों पर तो पंड्या और बाउचर भी स्तब्ध नजर आए। और एक सवाल रोहित शर्मा की कप्तानी से भी जुड़ा हुआ पूछा जिस पर दोनों ही हैरान रह गए।

    रोहित को कप्तानी से हटाए जाने के सवाल पर बोले बाउचर

    मुंबई इंडियंस की टीम के हेड कोच बाउचर से इस पत्रकार ने पूछा कि आखिर वो क्या एक कारण था जिसके चलते मुंबई की मैनेजमेंट ने रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाने का फैसला किया। ये सवाल सुनने के बाद हार्दिक पंड्या और मार्क बाउचर दोनों असहज लग रहे थे और दोनों ने ही इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments