दोस्तों हम पिछले काफी समय से डोमेस्टिक क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी का नाम सुन रहे हैं और उस खिलाड़ी का नाम अभिमन्यु ईश्वरन है। हम लगातार यह सुन रहे हैं कि अभिमन्यु ईश्वरन डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में मौका नहीं मिल रहा है। लेकिन सवाल यह है कि वो अभिमन्यु इस्वरन जो डोमेस्टिक में रनों का अंबार लग रहे हैं फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में अनऑफिशियल टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेल रहे हैं और पहली पारी में अपना खाता भी नहीं खोल सके हैं।
आखिर बड़े मौके पर क्यों रन नहीं बना पाते हैं अभिमन्यु इस्वरन?
अभिमन्यु ईश्वरन की बात की जाए तो हाल ही में दलीप ट्रॉफी और ईरानी कप में भी अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार बल्लेबाजी की थी और शतक जड़ा था। लेकिन सवाल यह है कि अभिमन्यु इस्वरन को जब टेस्ट करने के लिए अहम मौके पर भेजा जाता है तो अभिमन्यु इस्वरन रन नहीं बना पाते हैं? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए अभिमन्यु इस्वरणन को भारत की टीम में जगह मिली है और इस वक्त अभिमन्यु ईश्वरन ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेल रहे हैं और तीन पारियों मे अभिमन्यु ईश्वरन सिर्फ 19 रन बना सके हैं।
अभिमन्यु इस्वरन के पास एक शानदार मौका था कि वो ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन करें और सीधा टीम इंडिया में ओपनिंग बल्लेबाजी की जगह को हथियाले। लेकिन अभिमन्यु ईश्वरण की बल्लेबाजी को देखकर ऐसा लग रहा है कि केएल राहुल ही पर्थ टेस्ट मैच में ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।
यह पहली बार नहीं है कि अभिमन्यु ईश्वरन को अहम मौके पर मौका मिला है और वह रन बनाने में नाकाम रहे हैं। इससे पहले भी जब इंग्लैंड लायंस की टीम भारत खेलने आई थी तब अभिमन्यु इस्वरन रन नहीं बना सके थे उसके अलावा जब भारत ए की टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी तब वहां पर भी अभिमन्यु ईश्वरन के रन नहीं बने थे। यानी जहां जरूरत है वहां अभिमन्यु के रन नहीं बनते हैं और रणजी ट्रॉफी में कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के सामने अभिमन्यु ईश्वरन रनों का अम्बार लगाते हैं।