More
    HomeHindi Newsआखिर धोनी ने क्यों चुनी 7 नंबर की जर्सी,किया बड़ा खुलासा

    आखिर धोनी ने क्यों चुनी 7 नंबर की जर्सी,किया बड़ा खुलासा

    भारतीय टीम के पूर्व महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी के पीछे आपने हमेशा 7 नंबर देखा है। हर बड़े खिलाड़ी की जर्सी के पीछे लिखे नंबर की बड़ी कहानी रही है। चाहे वह विराट कोहली की 18 नंबर की जर्सी हो सचिन तेंदुलकर की जर्सी हो. तो कुछ इसी तरह की कहानी महेंद्र सिंह धोनी की 7 नंबर की जर्सी की है। और अब इस 7 नंबर की जर्सी को लेकर महेंद्र सिंह धोनी ने बड़ा खुलासा किया है।

    धोनी ने बताया अपनी 7 नंबर की जर्सी का राज

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी से जब महेंद्र सिंह जर्सी के बारे में पूछा गया तब महेंद्र सिंह धोनी ने बड़े मजाकिया अंदाज में इसका जवाब दिया उन्होंने कहा कि

    महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि “यही वो समय या दिन था, जब मेरे परिजन ने फैसला किया कि मेरा जन्म होगा। मेरा जन्म 7 जुलाई को हुआ था और जुलाई साल का सातवां महीना भी है। सन 81 में मेरा जन्म हुआ था और 8-1 करने पर भी सात ही आता है। इसी वजह से नंबर 7 की जर्सी का चयन करना मेरे लिए काफी आसान था। जब उन्होंने मुझसे मेरी जर्सी नंबर के बारे में पूछा तो मैंने यही नंबर चुना।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments