पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम के 32 वर्षीय खिलाड़ी शशांक सिंह ने ऐसी पारी खेल दी है जिसके बाद लगातार उनकी ही चर्चा हो रही है। क्योंकि एक ऐसा मैच जो लगभग पंजाब किंग्स के हाथ से निकलता जा रहा था उस मैच को वापस खींचकर पंजाब किंग्स की झोली में डाल देने का काम शशांक सिंह ने किया है।
शशांक सिंह ने मात्र 29 गेंद में 6 चौके और 4 छक्कों की बदौलत 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर पंजाब किंग्स की टीम को जीत दिलाई है। अब फैंस के मन मे सबसे बड़ा सवाल यही है कि पंजाब किंग्स की टीम को मैच जिताने वाला यह खिलाड़ी आखिर है कौन? कहां से आता है, इस खिलाड़ी का बैकग्राउंड क्या है, तो हम आपको इस आर्टिकल में शशांक सिंह के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
कौन है शशांक सिंह?
पंजाब किंग्स को मैच जिताने वाले शशांक सिंह की बात की जाए तो शशांक सिंह छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। शशांक सिंह 2023 के आईपीएल ऑक्शन में चर्चा में आए थे। शशांक सिंह को पंजाब किंग्स की टीम नहीं लेना चाहती थी क्योंकि पंजाब किंग्स ने गलती से गलत शशांक सिंह को चुन लिया था वह किसी और शशांक सिंह को लेना चाहते थे लेकिन इन पर मोहर लग गई। और उसके बाद शशांक सिंह पंजाब किंग्स के मैच विनर बन गए। शशांक सिंह इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के लिए खेल चुके हैं। हालांकि उन्होंने अपना डेब्यू साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किया था।