More
    HomeHindi NewsHaryanaप्रभु श्रीराम की अद्भुत तस्वीर दी तो गदगद हो गए मुख्यमंत्री नायब...

    प्रभु श्रीराम की अद्भुत तस्वीर दी तो गदगद हो गए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    हरियाणा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज नहीं बल्कि रोज प्रदेशभर से आए लोगों से बेहद आत्मीयता से मिलते हैं। जो भी उनके आवास आता है, वे उससे मिले भी नहीं जाने देते। हर रोज प्रदेश के कोने-कोने से लोग आते हैं। आज भी मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में आए जोगी समाज के प्रबुद्धजनों ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा में ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। योगी समाज ने हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीएम ने कहा कि मैं पूरे समाज का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं। स्वाभिमानी जोगी समाज का आशीर्वाद मुझे सदैव मिलता रहा है।

    हर परिवारजन से सीधा संपर्क

    कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि संत कबीर कुटीर पहुंचे अपने परिवारजनों से भेंट कर उनका हाल-चाल जाना। उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। यह जीत उस सामूहिक संकल्प की जीत है जो हम सबने मिलकर विकसित हरियाणा बनाने के लिए लिया है। इस दौरान लोगों ने नायब सिंह सैनी को भगवान राम की अद्भुत तस्वीर दी जिसे देखकर सैनी भी गदगद हो गए। उन्होंने इसके लिए धन्यवाद दिया और कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा के कारण ही हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन रही है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments