झारखण्ड के पलामू की रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा है। पीएम मोदी ने कहा कि आपने 2014 में अपने एक वोट से कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने भाजपा-एनडीए की सरकार बनाई और आपके इस एक वोट की ताकत का परिणाम क्या हुआ? आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है।


