Friday, July 5, 2024
HomeHindi NewsChhattisgarh Newsदेशभर में ऐसा रहेगा मौसम.. यहां भारी और अति बारिश का अलर्ट

देशभर में ऐसा रहेगा मौसम.. यहां भारी और अति बारिश का अलर्ट

दिल्ली, मप्र और गुजरात में भारी बारिश से लोगों के हाल-बेहाल हैं। दिल्ली आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया कि अगले 2-3 दिन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बारिश होने की संभावना है। आज भी ऑरेंज अलर्ट के साथ उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के लिए अति भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। उन्होंने बताया कि नॉर्थ, सेंट्रल और ईस्ट इंडिया में आज भारी बारिश रहेगी। अरुणाचल प्रदेश और असम में आज अति भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते रेड अलर्ट दिया है, क्योंकि यहां लैंडस्लाइड बहुत ज्यादा होते हैं। इसी बीच दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments