More
    HomeHindi Newsतीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रहे हैं हम.. बाइडेन और ट्रंप...

    तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रहे हैं हम.. बाइडेन और ट्रंप में तीखी बहस

    अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच तीखी बहस हुई। दोनों प्रतिद्वंदी एक मंच पर आए लेकिन हाथ नहीं मिलाया। बहस में आर्थिक मुद्दों, विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय संकट, घुसपैठ और लोकतंत्र पर बात हुई। ट्रंप ने बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं, लेकिन उनके कार्यकाल में कुछ नहीं हुआ। अफगानिस्तान से हम बेइज्जत होकर निकले। रूस हमला कर रहा है और अमेरिका पूरी तरह फेल है। हम यूक्रेन का युद्ध नहीं रोक पाए, इजराइल-हमास को नहीं संभाला। आज अमेरिका की बार्डर सुरक्षित नहीं हैं और दुनिया अमेरिका पर हंस रही है।

    बाइडेन को कोई सीरियसली नहीं लेता

    ट्रंप ने कहा कि आज यूक्रेन का बड़ा हिस्सा रूस के कब्जे में है। ओबामा के समय रूस ने जमीन कब्जाई। आज हम तीसरे विश्व युद्ध के करीब पहुंच गए हैं और इसके लिए बाइडेन जिम्मेदार हैं। ट्रंप ने कहा कि आज पुतिन और जिनपिंग के अलावा किंग जोग उन भी बाइडेन को सीरियसली नहीं लेते। हमारे समय में इन लोगों ने कोई युद्ध नहीं किया।

    86 साल की उम्र में कैसे संभालेंगे

    बाइडेन 86 साल के हो चुके हैं। उनकी क्षमता पर सवाल किया गा तो बाइडेन ने कहा कि पहले कार्यकाल में हमने दिखा दिया है कि हम क्या कर सकते हैं। ट्रंप ने अपने काय्रकाल में चीन से संबंध खराब किए। हमने इसे बेहतर किया। वहीं ट्रंप ने कहा कि अगर हम चीन को छूट देंगे तो ऐसा ही होगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments