More
    HomeHindi NewsCrime2 लाख की घड़ी और 85 हजार का चश्मा.. बर्खास्त हेड कांस्टेबल...

    2 लाख की घड़ी और 85 हजार का चश्मा.. बर्खास्त हेड कांस्टेबल अमनदीप के थे जलवे

    पंजाब पुलिस की बर्खास्त हेड कांस्टेबल अमनदीप कौर इन दिनों अपनी संपत्ति और जीवनशैली को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में ड्रग्स के साथ पकड़े जाने के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उनकी संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में जो घड़ी है, उसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है, और वह 85 हजार रुपए का चश्मा पहनती हैं। उन्होंने अपनी पुरानी महिंद्रा थार बेचकर नई थार खरीदी थी। इसके अलावा उन्होंने अपने जीजा को बुलेट मोटरसाइकिल उपहार में दी थी। सूत्र यह भी बताते हैं कि अमनदीप कौर के पास लगभग 50 लाख रुपए का एक प्लॉट भी है। जिस कोठी में वह खुद रहती हैं, उसमें करोड़ों का फर्नीचर लगा हुआ है। उनकी इस आलीशान जीवनशैली को लेकर सवाल उठ रहे हैं, खासकर उनकी पुलिस की नौकरी को देखते हुए। पुलिस के मुताबिक वह हरियाणा में ड्रग की सप्लाई करती थी।

    पुलिस संपत्ति के स्रोत खंगाल रही

    हरियाणा जाते समय ड्रग्स के साथ पकड़े जाने और बर्खास्त होने के बाद पंजाब पुलिस अब उनकी संपत्ति के स्रोतों की जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या उनकी यह संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की गई है। अमनदीप की सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रियता थी। वह अपनी महंगी गाडिय़ों और अन्य सामानों को प्रदर्शित करती थी, जिससे लोगों का ध्यान उनकी ओर गया। दरअसल अमनदीप कौर हेरोइन तस्करी से जुड़ी थी। दो दिन पहले उसे हेरोइन सहित अरेस्ट किया गया है। 14 साल की नौकरी में अमनदीप कौर के 31 बार ट्रांसफर हुए और 2 बार सस्पेंड भी हुई। इंस्टाग्राम पर अक्सर बदमाशी वाले गानों पर रील बनाती थी, जिससे उसके बड़ी संख्या में फालोअर्स बन गए थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments