More
    HomeHindi NewsDelhi Newsवक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश.. कांग्रेस बोली-जबरन थोप रहे

    वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश.. कांग्रेस बोली-जबरन थोप रहे

    वक्फ (संशोधन) विधेयक को लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए रख दिया गया है। लोकसभा में चर्चा करते हुए कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि इस तरह का बिल जिसे आप सदन में ला रहे हैं, कम से कम सदस्यों को संशोधन करने का अधिकार तो होना चाहिए। आप कानून को जबरन थोप रहे हैं। आपको संशोधन के लिए समय देना चाहिए। संशोधन के लिए कई प्रावधान हैं।

    देशव्यापी आंदोलन करेंगे : रसूल इलियास

    AIMPLB के प्रवक्ता डॉ. सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि अगर यह विधेयक संसद में पारित हो जाता है तो हम इसके खिलाफ़ देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि हम अपने पास उपलब्ध सभी कानूनी और संवैधानिक प्रावधानों का उपयोग करेंगे। जब तक प्रस्तावित संशोधन वापस नहीं लिए जाते, हम शांतिपूर्ण आंदोलन चलाएंगे।

    भ्रम फैलाया जा रहा : चिराग

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि 2013 तक इसमें संशोधन होते रहे हैं लेकिन तब तो किसी ने उसमें भ्रम फैलाने का काम नहीं किया। आज भ्रम फैलाया जा रहा है कि यह बिल मुसलमान विरोधी है या अंसवैधानिक है। क्या भारत की संसद में कोई असंवैधानिक चीज आ सकती है? जो संशोधन हुआ है वह इस सोच के साथ किया गया है कि कैसे इसे और शक्तियां प्रदान की जाएं या जो लोग जिनके साथ अन्याय हो रहा है कैसे उन्हें न्याय दिलाया जाए। आज अगर किसी को इस बिल से परेशानी हो रही है तो यह वह लोग हैं जो इसमें भ्रष्टाचार करते हैं, गरीब मुसलमानों से उनका अधिकार छीनते हैं। पारदर्शिता लाने की दृष्टि के साथ यह संशोधन किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) इस बिल का समर्थन करती है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments